By Amit kumar
कोरोना वायरस से पत्रकारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देहरादून द्वारा आज मीडिया सेंटर सचिवालय में प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन देहरादून के सभी पदाधिकारियों ने 200 से अधिक पत्रकारों को मास्क लगाए और सैनिटाइजर दिए।
मीडिया सेंटर में सभी पत्रकारों ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की इस पहल का स्वागत किया। पत्रकारों का यह भी कहना था कि पत्रकारॉ के हितों की रक्षा के लिए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हमेशा आगे बढ़ कर अपना योगदान देती हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपाल सिंघल, महामंत्री शिव शंकर कुशवाहा, ललित उनियाल, उमाशंकर कुकरेती, अनिल मित्तल, विक्रम श्रीवास्तव, नीलम , मोहित कुमार, आनंद सिंह चौहान अधीर यादव, राजेश कुमार, विकाश गर्ग, समेत कई पत्रकर उपस्तिथ रहे।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश