window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); आलिया भट्ट ने अपने गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट किया अपना 27वां बर्थडे | T-Bharat
March 14, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

आलिया भट्ट ने अपने गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट किया अपना 27वां बर्थडे


आलिया भट्ट का आज 15 मार्च को अपना 27वां बर्थडे मना रही हैं। बॉलिवुड के अलावा फैन्स भी उन्हें बर्थडे पर विश कर रहे हैं। आलिया ने पिछली रात ही अपना बर्थडे अपनी खास दोस्तों और अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ सेलिब्रेट किया। इस गर्ल गैंग के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आलिया का यह गैंग बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए वीकेंड पर मुंबई से बाहर गया है।
इस बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। विडियो में आलिया अपनी सहेलियों के साथ केक काटती दिखाई दे रही हैं। बर्थडे पार्टी में आलिया ने वाइट शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स पहने दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में आलिया का बर्थडे केक का क्लोजअप भी दिखाया गया है। आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी सहेलियों आकांक्षा रंजन कपूर और मेघना गोयल के साथ दिखाई दे रही हैं।
इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया अपनी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ कर रही हैं। इसके अलावा वह आदित्य रॉय कपूर के साथ सडक़ 2 में भी काम कर रही हैं। आलिया ने संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी, करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म तख्त और एसएस राजामौली की आरआरआर भी साइन की है।
००

news
Share
Share