window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); वीडियो में नजर आया परिणीति का हैरी पॉटर अवतार | T-Bharat
April 18, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

वीडियो में नजर आया परिणीति का हैरी पॉटर अवतार


बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह हैरी पॉटर अवतार में जादूई छड़ी घुमा रही हैं। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बूमरैंग वीडियो साझा की है, जिसमें वह एक रोब पहने और हाथों में जादू की छड़ी थामे नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन के अंत में उन्होंने लिखा है, एक अच्छे मुगल की तरह।
वहीं वीडियो के पोस्ट में उन्होंने लिखा है, जो भी मुझे जानता होगा, उसे पता होगा कि मैं हैरी पॉटर की फैन हूं। इसलिए मैं यूनिवर्सल गई, वहां एक रोब पहना और एक जादूई छड़ी खरीदी। एक अच्छे मुगल की तरह।
परिणीति, हॉलीवुड में यूनिवर्सल स्टूडियोज का दौरा किया, जहां उन्होंने वह वीडियो बनाई। वर्तमान में फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर उनके इस वीडियो को 683 हजार से भी अधिक बार लाइक किया गया है।

news
Share
Share