window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); लव रंजन की अगली फिल्म में नजर आएंगी इशिता राज | T-Bharat
February 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

लव रंजन की अगली फिल्म में नजर आएंगी इशिता राज


फिल्म प्यार का पंचनामा की अभिनेत्री इशिता राज फिल्मकार लव रंजन की अगली फिल्म वाइल्ड वाइल्ड पंजाब में नजर आएंगी। इशिता ने बताया, मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हूं और मैं वास्तव में इसके लिए उत्सुक हूं। मैं जल्द ही लव रंजन सर के साथ एक बार फिर से काम करूंगी। इस बार वह टी-सीरीज के साथ इसका निर्माण करेंगे।
इससे पहले, रंजन और इशिता ने प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी में साथ काम किया है।
जानकारी देदे की इशिता राज ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म प्यार का पंचनामा से की थी. इसके बाद साल 2018 में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की हिट फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में भी इशिता नजर आई थी!
सोने के टीटू के स्वीटी में पिहू की भूमिका ओमकार कपूर के ऑपोजिट नजर आई थी।
बतादे की इशिता राज संजय दत्त की फिल्म ‘प्रस्थानम’ के गाने ‘दिल बेवड़ा’ में डांस करती हुई नजर आईं थी. दरसल इशिता राज आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैन्स को अपना दीवाना बना लेती है! इशिता इंस्टा पर काफी एच्वि रहती है और आए दिन लेटेस्ट तस्वीरें यहां शेयर करती रहती है।इशिता को इंस्टा में 3 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनका जन्म 8 फरवरी 1090 को बिहार के सिवान जिले में हुआ था।
००

news
Share
Share