window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); अब अलादीन में नहीं दिखेगी अवनीत कौर! | T-Bharat
February 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

अब अलादीन में नहीं दिखेगी अवनीत कौर!


टीवी शो अलादीन-नाम तो सुना होगा की यास्मिन (अवनीत कौर) के फैन्स को इस खबर से धक्का लग सकता है। खबर है कि मेकर्स उन्हें इस शो से रिप्लेस करने जा रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स अवनीत की टाइमिंग से काफी परेशान हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवनीत को इस शो की शूटिंग के लिए जितने वक्त की जरूरत होती, वह उतना भी नहीं दे पा रहीं। इसलिए, अब कहा जा रहा है कि मेकर्स अवनीत की जगह किसी और को लेना चाह रहे हैं और इसके लिए वह कुछ ऐक्ट्रेसेस से बातचीत भी कर रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों अवनीत कौर रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 की शूटिंग में भी काफी व्यस्त रहीं। फिल्म में वह रानी की भांजी मीरा के रोल में दिखाई दीं और उन्हें नोटिस भी किया गया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स से की थी। इस शो में वह एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं। इसके बाद उन्होंने डांस के सुपरस्टार्स में हिस्सा लिया। अवनीत एक अच्छी डांसर हैं और क्रोरियॉग्रफर भी रह चुकी हैं। टीवी की दुनिया में उन्होंने शो मेरी मां से डेब्यू किया था। इसके बाद वह टेढ़े हैं पर तेरे प्यार में, सावित्री, एक मु_ी आसमान, हमारी सिस्टर दीदी और चंद्रनंदिनी जैसे शोज में नजर आईं।
००

news
Share
Share