window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); दीपिका ने 83 में रोमी देव का अपना लुक जारी किया | T-Bharat
February 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

दीपिका ने 83 में रोमी देव का अपना लुक जारी किया


अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी आगामी फिल्म 83 में से क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव की पत्नी रोमी देव के रूप में अपने पहले लुक का अनावरण किया है। उनका कहना है कि यह फिल्म उन सभी महिलाओं को समर्पित है, जो अपने सपने से पहले अपने पति के सपनों को प्राथमिकता देती हैं। तस्वीर में दीपिका अपने पति व अभिनेता रणवीर सिंह की ओर देखकर मुस्कुराते नजर आ रही हैं, जो फिल्म में कपिल देव की भूमिका में हैं। ब्लैक टॉप और पिच कलर के बॉटम संग छोटे बालों में नजर आ रही दीपिका का लुक इसमें काफी अलग है।
तस्वीर के साथ कैप्शन में दीपिका ने लिखा, भारतीय खेल के इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक पर आधारित इस फिल्म में एक छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा निभाना सम्मान की बात है। उन्होंने आगे लिखा, अपने पति की पेशेवर व व्यक्तिगत ख्वाहिशों की सफलता में एक पत्नी कितनी अहम भूमिका निभाती है, यह मैंने मेरी मां में बहुत करीब से देखा है और 83 कई मायनों में हर उस महिला को समर्पित है, जो अपने पति के सपनों को खुद के सपनों के पहले रखती है।
फिल्म को दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और 83 फिल्म लिमिटेड ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में अप्रैल में रिलीज होगी।
००

news
Share
Share