कंगना रनौत की फिल्म तेजस का सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार है। रॉनी स्क्रूवाला की इस फिल्म में कंगना एयरफोर्स पायलट के रूप में नजर आएंगी। अब इस फिल्म को लेकर कंगना का फर्स्ट लुक जारी किया गया। तेजस के ठीक बगल में एयरफोर्स पायलट के रूप में कंगना के इस नए अवतार को देखते ही सलाम का दिल करता है। फर्स्ट लुक से कंगना बाजी मार गई हैं। यही वजह है कि यह तस्वीर शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। बता दें कि हाल में आई फिल्म पंगा में कंगना ने कबड्डी प्लेयर की भूमिका निभाई थी। इस किरदार को भी काफी पसंद किया गया। अब जमीन से उन्होंने आसमां की छलांग लगाई है। सीधे एयरफोर्स पायलट। फिल्म का पहला पोस्टर ऐसा है कि आपकी निगाहें कंगना हटेंगी नहीं। कंगना आपका दिल चुरा लेंगी। आप सलाम करेंगे, ना सिर्फ कंगना को बल्कि उन सभी लड़कियों को जो इस देशहित में यह ड्यूटी निभा रही हैं। इस फिल्म को लेकर कंगना भी काफी उत्साहित हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था, मैं हमेशा से सैनिक का रोल निभाना चाहती थी, बचपन से ही एयरफोर्स की तरफ आकर्षित थी। मैंने अपने देश के जवानों के लिए कभी अपनी भावनाएं नहीं रोकीं और हमेशा इस बारे में खुलकर बोली हूं कि उनके साहस को मैं कितनी शिद्दत से महसूस करती हूं। उन्होंने यह भी कहा था, वे हमारे देश और यहां के लोगों को सुरक्षित रखते हैं। इसलिए मैं यह फिल्म करके बहुत खुश हूं। कंगना ने यह भी बताया था कि कि इसके लिए प्रफेशनल ट्रेनर्स से ट्रेनिंग भी ले रही हैं। बता दें कि फिलहाल कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक थलाइवी की तैयारी भी कर रही हैं। उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि वह इस वक्त वह पूरी तरह से थलाइवी मोड में हैं इसके बाद वह तेजस की तैयारी करेंगी, जिसकी शूटिंग इस साल शुरू हो जाएगी।
विंग कमांडर अभिनंदन के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें जबसे उनकी खबर मिली थी तबसे ही उनकी स्टोरी को करीब से जानने की कोशिश कर रही हैं।
००
तेजस की पायलट बनीं कंगना, धांसू है पहला लुक

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या