window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); दून पहुंचे आरएसएस के केन्द्रीय नेता राम नारायण | T-Bharat
June 21, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

दून पहुंचे आरएसएस के केन्द्रीय नेता राम नारायण


देहरादून। संघ के केंद्रीय कार्यालय प्रमुख एवं वरिष्ठ प्रचारक (74 वर्षीय) राम नारायण सुबह दून पहुंच गये है। वह कुछ दिन उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह भारतीय जनसंघ के श्लाका पुरुष एवं संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय के प्रपौत्र न्यायविद चंद्रशेखर उपाध्याय के घर जाएंगे। बताया जा रहा है कि अपने प्रवास में वह एक दलित परिवार में भोजन करने जाएंगे। वरिष्ठ प्रचारक राज्य के कुछ प्रमुख आला प्रशासनिक अधिकारियों एवं आला पुलिस अधिकारियों के यहां भी भोजन करेंगे और अनेक शैक्षणिक संस्थानों में भी उनका कार्यक्रम रखा गया है। विंदलास ग्रुप के चेयरमैन के घर पर भी एक आयोजन रखा गया है जिसमें शहर के प्रमुख उद्योगपति, व्यवसायियों व बुद्धजीवियों को आमंत्रित किया गया है। आज रेलवे स्टेशन में उनके स्वागत समारोह में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के प्रपौत्र न्यायविद चंद्रशेखर पंडित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय सहित धर्मेन्द्र डोडी, मनीष मित्तल, नवीन जैन व कई अन्य लोग मौजूद रहे।

news
Share
Share