window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); अजय देवगन की रेड 2 पर चल रहा है काम | T-Bharat
July 31, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

अजय देवगन की रेड 2 पर चल रहा है काम


2019 में ऐसी चर्चा थी कि साल के आखिर तक अजय देवग रेड 2 की शूटिंग शुरू कर देंगे। 2018 में आई डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता की रेड में अजय के अलावा इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला जैसे ऐक्टर्स अहम किरदारों में नजर आए थे।
फिलहाल, अजय दूसरे प्रॉजेक्ट्स के साथ बिजी हो गए हैं लेकिन जब इस बारे में प्रड्यूसर अभिषेक पाठक से पूछा गया तो उन्होंने कहा, हम अभी फिल्म को डिवेलप कर रहे हैं। शुरुआत में जो चर्चा थी, वह सिर्फ अफवाह थी।
यह पूछने कि क्या कास्ट पहले जैसी ही रहेगी, अभिषेक ने कहा, हां, फिल्म में कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा तो कास्ट वही रहेगी। अभी फिल्ममेकर खुद हाफिज में बिजी हैं।
खुदा हाफिज के बारे में बात करते हुए प्रड्यूसर ने पहले कहा था, यह एक रोमांटिक थ्रिलर है जो कि फ्रंट पेज पर पब्लिश एक न्यूज रिपोर्ट पर बेस्ड है। फिल्म के डायरेक्टर फारुख कबीर ने आर्टिकल पर रिसर्च किया और वह आइडिया लेकर आए।
प्रड्यूसर के मुताबिक, यह हैदराबाद के कपल पर बेस्ड रियल लाइफ स्टोरी है। बता दें, फिल्म में विद्युत जामवाल लीड रोल में हैं जिसकी शूटिंग उज्बेकिस्तान में हुई है।
००

news
Share
Share