window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); नया गाना : टाईपराइटर से टिप टिप बरसते पानी तक! | T-Bharat
March 14, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

नया गाना : टाईपराइटर से टिप टिप बरसते पानी तक!

मुंबई। अभिमन्यु रॉय और बिंदु के बीच के गहरे प्यार की ख़ुमारी दिनों दिन लोगों पर छा रही हैं। फिल्म के जारी किये गए नए गाने ने तो इस मोहब्बत के रंगों को और भी गहरा कर दिया है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म मेरी प्यारी बिंदु की। अक्षय रॉय निर्देशित इस फिल्म का नया गाना ‘ हारेया ‘ रिलीज़ कर दिया गया है। पांच चैप्टर के ट्रेलर के बाद अभिमन्यु की तरफ से बिंदु के उमड़े प्यार की ये नई दास्तां है। और सोने पर सुहागा वाली बात ये है कि इस गाने को रोमांटिक गानों के मास्टर अरिजीत सिंह गाया है। प्रिया सरैया के लिखे बोल को सचिन जिगर ने अपनी धुनों में ढाला है। एक फिक्शन राइटर का किरदार निभा रहे आयुष्मान खुराना का अपनी प्रेरणा बिंदु के लिए टाईपराइटर के जरिये लिखे गए खत हो या बारिश में भींगने का सुख , इस गाने के जरिये सब जाहिर हो रहा है।

बिंदु एक ऐसी धुन है जिसे एक बार आप सुनेंगे तो वो हमेशा आपके जेहन में रह जायेगी।” कुछ इस तरह के बोल के साथ प्यार जताने वाला ये गाना फिल्म का हिस्सा नहीं है और इसे सिर्फ प्रमोशनल सॉन्ग के रूप में यूज किया जायेगा। मेरी प्यारी बिंदु 12 मई को रिलीज़ होगी।

news
Share
Share