window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); ध्वनि भानुशाली ने जरूरतमंद बच्चों के साथ बिताया दिन | T-Bharat
April 16, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

ध्वनि भानुशाली ने जरूरतमंद बच्चों के साथ बिताया दिन


वास्ते से चर्चा में आईं गायिका ध्वनि भानुशाली ने बुधवार को मुंबई में कई सारे जरूरतमंद बच्चों के साथ समय बिताया। ध्वनि ने इनके साथ मिलकर अपनी हालिया गीत ना जा तू की सफलता का जश्न भी मनाया।
उन्होंने कहा, मैं इस दिन को जिंदगीभर याद रखूंगी। इन बेहद प्रतिभाशाली बच्चों के साथ मिलना और इनसे बातचीत करने का अनुभव शानदार रहा। उनके प्यार से मैं अभिभूत हूं। मुझे लगता है कि अपने हालिया गीत की सफलता का जश्न मनाने का यह एक सबसे बढिय़ा तरीका था। मंच पर सबके सामने उन्होंने जिस दृढ़ता से परफॉर्म किया, उसने मुझे प्रेरित किया। उनके मासूम चेहरों पर समर्पण की भावना साफतौर पर झलक रही थी। मैं अपनी प्रस्तुति में यही निष्ठा लाना चाहती हूं, ताकि मैं हर दिन अपने दर्शकों का मनोरंजन कर सकूं।
वास्ते के बड़े पैमाने पर हिट होने के बाद ध्वनि को खूब लोकप्रियता हासिल हुई। इस गाने को यूट्यूब पर 70 करोड़ बार देखा गया है और यह अब भी जारी है।
सलाम बॉम्बे फाउंडेशन के साथ किडजानिया द्वारा इस समारोह का आयोजन किया गया था, जो एक मनोरंजन पार्क है।

news
Share
Share