देहराून,। उत्तराखंड की रिक्त होने जा रही राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश आर्य ने विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने विधानसभा के प्रभारी सचिव हेमचंद पंत को नामांकन पत्र सौंपा। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, मंत्रिमंडल के सदस्यों समेत बड़ी संख्या में भाजपा विधायक मौजूद रहे। राज्यसभा की इस सीट के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव निर्धारित है। मुख्यमंत्री ने दिनेश आर्य को नामांकन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण उपस्थित रहे।
Her khabar sach ke sath


More Stories
फैशन प्रेमियों को मिलेगी परिधानों की आकर्षक रेंज
भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के रीक्षण एवं जन जागरूकता के लिए बजाया जाएगा सायरन
बीएलओ के साथ बीएलए और बैग ग्रुप के सदस्य भी रहेंगे मौजूद