window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की | T-Bharat
October 9, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून,। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पूर्व संध्या पर में जारी संदेश में राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने अपने आचरण से यह दिखाया कि दृढ़ संकल्प, नैतिक साहस और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है। गांधी जी के विचार आज भी शांति, सद्भाव और मानवता के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं।
राज्यपाल ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। ‘जय जवान-जय किसान’ का उनका संदेश आज भी देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित करता है। राज्यपाल ने कहा कि इन दोनों महान विभूतियों का जीवन हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। हम सभी उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समरस भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

news
Share
Share