window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राजपथ पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली | T-Bharat
April 16, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राजपथ पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली

Delhi: पूरे देश में आज गणतंत्र दिवस की धूम है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राजपथ पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन किया जा रहा है। भारत के गणतंत्र के रूप में स्थापित होने की वर्षगांठ पर आयोजित नब्बे मिनट के समारोह में ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो मुख्य अतिथि हैं। उपग्रह भेदी हथियार ‘शक्ति, थलसेना का युद्धक टैंक भीष्म, इन्फैंट्री युद्धक वाहन’ और हाल ही में भारतीय वायु सेना में शामिल किए गए चिनूक और अपाचे युद्धक हेलीकाप्टर भव्य सैन्य परेड का हिस्सा है। 

राजपथ पर राष्ट्र की बहुमूल्य सांस्कृतिक धरोहर और आर्थिक प्रगति को दर्शाने वाली 22 झांकियों में से 16 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की हैं और छह विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की। स्कूली बच्चे नृत्य और संगीत के माध्यम से युगों पुरानी योग परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश देंगे। गणतंत्र दिवस परेड समारोह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट के समीप स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

news
Share
Share