Haridwar: जिला कारागार रोशनाबाद में बंद विचाराधीन कैदी की तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां दिल्ली में इलाज के दौरान कैदी की मौत हो गई। दिल्ली में ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जेल प्रशासन के मुताबिक इखलाक पुत्र अख्तर खान निवासी कोटरावान ज्वालापुर को पोक्सो ऐक्ट में 18 जून 2018 को जेल भेजा था। जेल के बैरक नंबर तीन में बंद इखलाक की शुक्रवार सुबह करीब चार बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलता देख बंदी रक्षकों ने मेडिकल ऑफिसर को बुलाया। हालत गंभीर देख जेल से सीधा जिला अस्पताल लेकर गए। यहां से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया। एम्स से भी दिल्ली राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी को ब्रेन हेमरेज हुआ था। जेलर एसएम सिंह ने बताया कि दिल्ली में कैदी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
जिला कारागार रोशनाबाद में बंद विचाराधीन कैदी की

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश