देहरादून,। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी एवं प्राधिकरण के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान डॉ. गांधी ने राज्य में अल्पसंख्यक शिक्षा के क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों तथा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने शिक्षा के प्रसार, संस्थागत सुदृढ़ीकरण एवं विद्यार्थियों के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराया।
राज्यपाल ने प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा सामाजिक समावेशन और सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी संबंधित संस्थाओं के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देता रहेगा और समाज के विभिन्न वर्गों तक शिक्षा के अवसरों को और अधिक सुलभ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर प्राधिकरण के सदस्य प्रो.(डॉ.) राकेश कुमार जैन, डॉ. सय्यद अली हमीद, प्रो. प्रेमा तेंजिन, प्रो. गुरमीत सिंह, डॉ. अल्बा मंड्रेले, चन्द्र शेखर भट्ट, राजेन्द्र बिष्ट एवं विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते उपस्थित रहे।
राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने राज्यपाल से की भेंट

More Stories
युवाओं को आत्मबोध एवं परमात्मा से एकत्व का संदेश दिया
धामी सरकार की पहल-सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन तलाशने की कवायद
मंत्री जोशी ने दिए सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश