देहरादून,। त्रिपुरा सरकार के डायरेक्टोरेट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (डीआईटी) ने डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026 के मंच पर सेल्सफोर्स के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के तहत सेल्सफोर्स डिजिटल कौशल विकास, क्षमता निर्माण और कार्यबल की तैयारी को मजबूत करने के लिए डीआईटी के साथ मिलकर काम करेगा। यह समझौता इस बात को रेखांकित करता है कि राज्य प्रौद्योगिकी आधारित विकास को अंततः लोगों, कौशल और संस्थागत क्षमता से जोड़कर देखता है।
डिजिटल व्यवस्था, खासकर शासन-प्रशासन के क्षेत्र में, बुनियादी ढांचे जितना ही महत्वपूर्ण होता है उसका उपयोग करने वालों का कौशल। जब सरकारी अधिकारी, छात्र और उद्यमी डिजिटल प्लेटफॉर्म को समझने और उस पर आगे बढ़ने के लिए जरूरी कौशल से लैस होते हैं, तभी नतीजों में सार्थक बदलाव दिखाई देता है। सेल्सफोर्स के साथ साझेदारी कर त्रिपुरा दुनिया के अग्रणी डिजिटल लर्निंग इकोसिस्टम प्रदाताओं में से एक के साथ मिलकर इन कौशलों तक पहुंच बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। सेल्सफोर्स के साथ यह साझेदारी त्रिपुरा द्वारा आईटी क्षेत्र के लिए पहले से तैयार की गई जमीन पर खड़ी है। इसमें निवेश-अनुकूल नीतियां, प्रतिस्पर्धी बिजली दरें और लचीली भूमि लीज व्यवस्था के साथ-साथ राज्य का उन्नति डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म और जिम्मेदार तकनीकी अपनाने को समर्थन देने वाली साइबर सुरक्षा नीति शामिल है। इसके अलावा त्रिपुरा आईटीध्आईटीईएस नीति 2022 और त्रिपुरा डेटा सेंटर नीति 2021 जैसी नीतियों के तहत पूंजी निवेश सब्सिडी, बिजली दर सहायता और बैंडविड्थ प्रतिपूर्ति जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
Her khabar sach ke sath

More Stories
जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासनः मुख्यमंत्री
लेखक गांव में ‘संवेदना अभियान’ का संकल्प, डॉ. निशंक के जन्मदिवस पर 200 यूनिट रक्तदान
सीएम की उपस्थिति में आयोजित ‘सेवा सुशासन एवं समर्पण’ जन-संवाद शिविर में 7,472 लोगों ने किया प्रतिभाग