window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); हर वर्ग को लेकर आगे चलना है राहुल गांधी की सोचः डॉ. अनिल जय हिन्द | T-Bharat
July 15, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

हर वर्ग को लेकर आगे चलना है राहुल गांधी की सोचः डॉ. अनिल जय हिन्द

देहरादून,। ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन मैन डॉ. अनिल जयहिंद ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यालय में ओबीसी कांग्रेस एवं प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज संविधान संवाद कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने, अधिक से अधिक छात्रों एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें कार्यक्रम से जोड़ने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दोंकृजैसे पेपर लीक, शिक्षा, रोजगार और संविधान की रक्षाकृको प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए ष्छात्रों की गूंज दृ संविधान संवादष् का आयोजन किया जा रहा है, ताकि छात्र-युवा अपनी बात खुलकर रख सकें, अपने सवाल पूछ सकें और लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बना सकें। इस अवसर पर डॉ. अनिल जयहिंद जी ने प्रदेश कांग्रेस, ओबीसी कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, छात्रों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक एवं संवाद किया। बैठक में शिक्षा, युवाओं, सामाजिक न्याय, संविधान और संगठन की मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही उपस्थित साथियों के सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल जयहिंद जी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी लगातार देशभर के छात्रों और युवाओं के मुद्दों पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा संविधान की रक्षाकृको प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छात्रों की गूंज दृ संविधान संवादष् अभियान चलाया जा रहा है, ताकि छात्र-युवा अपनी आवाज लोकतांत्रिक तरीके से बुलंद कर सकें। उन्होंने सभी छात्रों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित छात्रों की गूंज संविधान संवादष् कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उत्तराखंड ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गौरव चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मुजतबा मलिक, उत्तराखंड ओबीसी कांग्रेस के प्रभारी रोहिताश बसोया, ष्छात्रों की गूंजष् अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक विकास यादव, वीरेंद्र रावत, अरविंद पटेल सहित प्रदेश कांग्रेस, ओबीसी कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।

news
Share
Share