देहरादून,। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफर के लिए प्रति शेयर 545 रुपए से 574 रुपए का प्राइस बैंड तय किया है। इसके एक शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपए है। कंपनी का यह आईपीओ आम निवेशकों के सब्सक्रिप्शन के लिए मंगलवार, 14 जुलाई को खुलेगा और गुरुवार, 16 जुलाई को बंद होगा। निवेशक कम से कम 26 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इसके बाद 26 के मल्टीपल्स में ही बोली लगाना होगा। यह प्च्व् पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (व्थ्ै) है। इसके तहत 1 रुपए की फेस वैल्यू वाले 20,37,09,239 इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। एंकर इन्वेस्टर्स के लिए बोली लगाने की शुरुआत और समाप्ति सोमवार, 13 जुलाई 2026 को होगी। साल 1992 में शुरू हुई यह कंपनी देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी यानी म्यूचुअल फंड कंपनी है। मार्च तिमाही के औसत म्यूचुअल फंड एसेट्स अंडर मैनेजमेंट के मामले में यह नंबर वन पर है।
Her khabar sach ke sath


More Stories
फैशन प्रेमियों को मिलेगी परिधानों की आकर्षक रेंज
भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के रीक्षण एवं जन जागरूकता के लिए बजाया जाएगा सायरन
बीएलओ के साथ बीएलए और बैग ग्रुप के सदस्य भी रहेंगे मौजूद