देहरादून,। भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी एका मोबिलिटी ने देश के प्रमुख बस और यात्री परिवहन प्रदर्शनी प्रवास 5.0 में अपनी नई एका 9ड इलेक्ट्रिक स्कूल बस पेश की। गौरतलब है कि कंपनी भारत सरकार की ऑटो पीएलआई योजना के तहत चैंपियन ओईएम श्रेणी में शामिल है। स्कूल परिवहन के लिए विशेष रूप से तैयार की गई एका 9ड इलेक्ट्रिक स्कूल बस, एका के हल्के मोनोकोक प्लेटफॉर्म पर आधारित है। हाई-स्ट्रेंथ स्टील स्ट्रक्चर से लैस यह बस बेहतर सुरक्षा, आरामदायक यात्रा और बेहतर परिचालन क्षमता प्रदान करती है। इसमें ड्राइवर सहित कुल 44 लोगों के बैठने की व्यवस्था है और यह एआईएस 052 सुरक्षा मानकों के अनुरूप है। इस बस की डिजाइन में छात्रों की सुरक्षा और आराम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (ईबीएस), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और एयर सस्पेंशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो छात्रों को सुरक्षित, स्थिर और आरामदायक सफर का अनुभव प्रदान करते हैं। लॉन्च के अवसर पर एका मोबिलिटी के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता ने कहा, एका 9ड इलेक्ट्रिक स्कूल बस की शुरुआत भारत के परिवहन क्षेत्र की बदलती जरूरतों के अनुरूप विशेष रूप से तैयार किए गए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों को विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। देशभर के शैक्षणिक संस्थान तेजी से पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को अपना रहे हैं।
Her khabar sach ke sath

More Stories
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के लिए विश्व बैंक जारी रखेगा सहयोगः डोनोहोई
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र