window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); कांग्रेस के बागी पर गिरी पहली गाज, हटाये गए विधानसभा युकां उपाध्यक्ष | T-Bharat
April 16, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

कांग्रेस के बागी पर गिरी पहली गाज, हटाये गए विधानसभा युकां उपाध्यक्ष


कोरबा,। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ संगठन की गाज गिरनी शुरू हो गई है। पहली कार्यवाही युकां के कोरबा जिला के कटघोरा विधानसभा उपाध्यक्ष दीपक सिंह पर हुई है।
नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 3, राजमाता सिंधिया वार्ड में कांग्रेस संगठन के घोषित प्रत्याशी सुनील अग्रवाल के विरोध में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे पर दीपक सिंह को पद मुक्त करने बाबत सूचना भी दे दी गई है। दीपक सिंह को सूचित किया गया है कि नगरीय निकाय चुनाव में संगठन के विरोध में वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं जिससे संगठन के नियमों का उल्लंघन किया है, अत: प्रदेश युवा कॉंग्रेस के निर्देशानुसार आगामी आदेश तक कटघोरा विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से उन्हें हटाया जाता है।
प्रदेश कार्यालय के आदेशानुसार:- पूर्णचंद पाढ़ी अध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस छ.ग., गौरव दुबे प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी कोरबा, नितिन चौरसिया जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस कोरबा ने यह कार्यवाही की है। दीपक सिंह को पदमुक्त करने की लिखित रूप से सूचना दे देने की जानकारी शहजाद आलम, युकां जिला महासचिव एवं कार्यालय, मीडिया प्रभारी ने दी है।

news
Share
Share