window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); हरलीन सेठी ने तेरी हो गइयां गाने से मचाया धमाल | T-Bharat
April 16, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

हरलीन सेठी ने तेरी हो गइयां गाने से मचाया धमाल


हाल ही में ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के दूसरे सीजन में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाली हरलीन सेठी ने अब गायिकी में कंठ आजमाया है। अभिनेत्री ने विशाल मिश्रा के गाने तेरी हो गइयां को अपनी आवाज दी है।
इस पर हरलीन ने कहा, तेरी हो गइयां रिलीज होते ही काफी हिट हुआ। विशाल मिश्रा गाने के गायक और कंपोजर दोनों थे, उन्होंने रिकॉर्डिग के वक्त निर्देशक हर्ष देढिय़ा को बुलाया, तब मैं डबिंग कर रही थी। मैं तो मैं हूं, मैंने माइक पर ही गाना शुरू कर दिया और मैं विशाल पर चिल्लाने लगी कि ये गाना हम अपने सक्सेस पार्टी पर साथ गाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरी आवाज मीठी है, जो मेरे दिमाग में बैठ गई और उन्होंने मुझसे कहा कि इसका फिमेल वर्जन मुझे गाना चाहिए। उसके बाद ये सब हुआ। विशाल काफी उत्साहित करने वाले इंसान हैं।
गाने का फिमेल वर्जन जारी हो चुका है।

news
Share
Share