रायपुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार धान खरीदी करने में पूरी तरह असफल है। उन्होंने कहा कि सरकार ने धान की खरीदी तो शुरू कर दी है लेकिन किसानों के खातों में धान का पैसा अब तक जमा नहीं हो पाया है जिसके कारण किसान अपना जीवन यापन चलाने के लिए साहूकारों से कर्जा ले रहे है।
श्री अग्रवाल आज एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में पे्रसवार्ता लेते हुए कहा कि सरकार ने एक दिसंबर से प्रदेश में कम्प्यूटराईज सिस्टम से धान की खरीदी तो शुरू कर दी है, लेकिन किसानों के खातों में धान की राशि अब तक जमा नहीं हो पायी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कम्प्यूटराईज सिस्टम में गड़बड़ी के कारण किसानों से या तो कम धान खरीदा जा रहा है या फिर उन्हें वापस लौटाया जा रहा है। उन्होंने आरोप भी लगाया कि जिन किसानों से धान खरीदा जा रहा है उनके खातों में एक सप्ताह बाद तक पैसा नहीं पहुंचा है, जिससे वे परेशान है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारी पूर्व भाजपा सरकार द्वारा किसानों से पांच बार में धान की खरीदी करती थी इसके लिए किसानों को हर बार टोकन भी दिया जाता था, लेकिन कांग्रेस सरकार सिर्फ तीन बार ही किसानों से धान खरीदी करने का निर्णय लिया है और वो भी एक दिन में एक किसान से सिर्फ 80 क्विंटल का ही धान खरीदी करेगी। इस तरह कांगे्रस सरकार तीन बार में किसानों से सिर्फ 240 क्विंटल ही धान की खरीदी करेगी। उन्होंने कहा कि जिस किसान के पास अधिक जमीन हो तो फिर उस किसान का बाकी के धान का क्या होगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा खुद को किसानों का हितैशी बताती है लेकिन धान खरीदी में तरह-तरह के नियम पैदा कर किसानों से कम धान खरीदने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों का कर्ज 31 मार्च तक ब्याज मुक्त है। इसलिए सरकार किसानों से जो लिंकिंग के जरिए धान खरीद रही है उसकी राशि कर्जा में नहीं काटी जाए। क्योंकि किसान अभी काफी परेशान है और यह परेशान एक माह तक बनी रहेगी।
धान खरीदी करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है-बृजमोहन

More Stories
पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर मालदीव सरकार ने किया किनारा
नीतीश कुमार के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने अयोध्या से निमंत्रण को लेकर विवादित बयान दिया
CM केजरीवाल के ED के सामने पेश नहीं होने पर BJP ने साधा निशाना