window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर हरिद्वार पुलिस  ने कमर कसी | T-Bharat
June 14, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर हरिद्वार पुलिस  ने कमर कसी

हरिद्वार,। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर हरिद्वार में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए हरिद्वार  पुलिस ने कमर कस ली है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने 40वीं वाहिनी पीएसी और पुलिस लाइन रोशनाबाद में प्रशिक्षण ले रहे लगभग 450 रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफिंग दी और उन्हें सुरक्षा व सेवा के कड़े निर्देश जारी किए। एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान यह उनकी पहली प्रैक्टिकल ड्यूटी है, जिससे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी जवान अपने सीनियर्स के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी जिम्मेदारी से काम करें।एसएसपी ने जवानों को हिदायत दी कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता और सेवा भाव का विशेष ध्यान रखा जाए। श्रद्धालुओं के साथ विनम्र और सौम्य व्यवहार करें।
इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, घाटों, पार्किंग स्थलों और प्रमुख मार्गों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान रिक्रूट आरक्षियों को भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन और आपदा जैसी आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने के गुर भी सिखाए गए। बैठक में एसपी सिटी और सीओ सिटी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

news
Share
Share