देहरादून,। एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड लॉन्च किया है, जो एक स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (एसआईएफ) की रणनीति है। इसे उन निवेशकों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो नियमित रिटर्न और पूंजी वृद्धि की तलाश में हैं। यह रणनीति विभिन्न परिसंपत्ति वर्गोंकृफिक्स्ड इनकम, इक्विटी आर्बिट्राज, आरईआईटी और इनविट यूनिट्सकृमें निवेश को मिलाकर बाजार के उतार-चढ़ाव के दौरान जोखिम-समायोजित रिटर्न हासिल करने का प्रयास करती है। इसका नया फंड ऑफर (एनएफओ) 2 जून से 16 जून तक खुला रहेगा। पारंपरिक म्यूचुअल फंड और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) या आल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (एआईएफ) जैसे महंगे उत्पादों के बीच के अंतर को कम करने के लिए एसआईएफ की शुरुआत की गई थी। रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड एक बीच वाला निवेश विकल्प प्रदान करता है जो म्यूचुअल फंड की विनियामक पारदर्शिता को पोर्टफोलियो के लचीलेपन के साथ जोड़ता है। यह प्रोडक्ट मध्यम पूंजी वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त है, जिसमें न्यूनतम आवेदन राशि 10,00,000 (एक्रेडिटेड निवेशकों के लिए 1,00,000 रूपए) है। कैलाश कुलकर्णी सीईओ, एचएसबीसी म्यूचुअल फंड ने कहा आज के निवेशक पहले से ज़्यादा समझदार हैं। उन्हें ऐसे नए तरीकों की ज़रूरत है जिन्हें पेशेवर विशेषज्ञ संभालते हों और जो बाज़ार के उतार-चढ़ाव को झेल सकें। रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड को एक आसान बीच के रास्ते की तरह बनाया गया है। इसमें निवेशकों को म्यूचुअल फंड जैसी साफ़-सुथरी जानकारी भी मिलती है, और साथ ही इसमें ऐसा लचीलापन भी है जिससे कम जोखिम में टैक्स बचाते हुए बेहतर कमाई हो सके।
Her khabar sach ke sath

More Stories
15 से 20 जून तक देहरादून में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और शिविरों का आयोजन
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया
अकुम्स ने ‘कमाई-पढ़ाई योजना’ की शुरुआत की, युवाओं को पढ़ाई के साथ कमाई का दे रहा अवसर