window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); पहाड़ी से मलबा आने पर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी | T-Bharat
June 7, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

पहाड़ी से मलबा आने पर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

उत्तरकाशी,। शुक्रवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी के समीप  पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने तत्काल अस्थायी रूप यातायात रोक दिया और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी।
मिली जानकारी के अनुसार स्यानाचट्टी के निकट पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची और मार्ग से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से सड़क को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे तथा लौट रहे श्रद्धालुओं को मार्ग बंद होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही तथा यात्रियों को लगातार स्थिति की जानकारी देती रही। अधिकारियों ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। पुलिस प्रशासन के अनुसार भूस्खलन क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए किसी भी वाहन या व्यक्ति को प्रभावित क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मलबा हटाने का काम  चल रहा है। गौरतलब है कि मानसून पूर्व पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी और मौसम में हो रहे बदलाव के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेते रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

news
Share
Share