window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); उत्तराखंड में आगामी तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी | T-Bharat
June 7, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

उत्तराखंड में आगामी तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून,। उत्तराखंड में तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज से लेकर 7 जून तक उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान मौसम का मिजाज बिगड़ने से कई क्षेत्रों में आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश के साथ ही गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। आज पांच जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल सहित कई जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। ऐसे मौसम में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।
इसके अलावा पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली चमकने और तेज हवाओं का दौर भी चल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा का दौर देखने को मिला है। एक दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हुई है, आज भी उत्तराखंड के अनेकों स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का दौर देखने को मिलेगा।
इसी तरह 6 तारीख को उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी जिलों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। हालांकि 7 से लेकर 9 तारीख तक तारीख से बारिश की एक्टिविटी कम होने की संभावना है। लेकिन इस दौरान पर्वतीय जिलों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

news
Share
Share