देहरादून,। गुरु महाराज जी के आगे अरदास के पश्चात क्लास से प्रारंभ की गई जिसमें पहले दिन तकरीबन 38 बच्चों से सिखलाई प्रारंभ की। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में हर साल की भाँति इस साल भी गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के लिए गुरमुखी सिखलाई क्लासे का आयोजन किया जाता है इसी प्रथा को आगे बढ़ाते हुए आज से क्लासें प्रारंभ हुई जो कि 25 जून तक चलेगी,जिसमें मुख्य तौर पर हैंड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह जी,सरदार अरविंदर सिंह जी व बीबी सपना कौर व बीबी सोनी कौर के साथियों द्वारा बच्चों को निशुल्क गुरमुखी सिखलाई की क्लासें दी जाती है ।
इन क्लासों में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को नोटबुक,किताबें,पहन पेंशन अत्याधिक निशुल्क दिया जाता है वह क्लासों के समापन पर बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की जाती है गुरुद्वारा के अध्यक्ष स.गुरबखश सिंह राजन जी ने बताया कि इन कक्षाओं में बच्चों को पगड़ी बाँधनी भी सिखाई जाती हैं, गुरुद्वारा के महासचिव ने संगतों से बेनती करते हुए कहा कि रोजाना सुबह 11 से 1 चल रही कक्षाओं में अपने बच्चों को गुरुद्वारा में भेज कर पंजाबी गुरमुखी जरूर पढ़ाएं।
Her khabar sach ke sath

More Stories
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के लिए विश्व बैंक जारी रखेगा सहयोगः डोनोहोई
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र