window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवक्ताओं के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरु होः जन संघर्ष मोर्चा | T-Bharat
May 31, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवक्ताओं के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरु होः जन संघर्ष मोर्चा

विकासनगर,। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश भर के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 200 से अधिक प्रवक्ताओं के पद रिक्त पड़े हैं, जिनमें सिविल इंजीनियरिंग के लगभग 81 पद, इलेक्ट्रिकल के 54, मैकेनिकल के 52 व फार्मेसी के 39 पद वर्तमान में रिक्त हैंय लेकिन युवाओं के भविष्य के बारे में सोचने वाला कोई नहीं है। नेगी ने कहा कि वर्ष 2024 में सरकार द्वारा 200 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी की थी, जिसमें अर्हता संबंधित विषय में बीटेक निर्धारित की गई थी तथा मार्च 2025 में परीक्षा आहूत की गई थी, लेकिन परीक्षा होने से पहले ही  उच्च न्यायालय द्वारा इस निर्देश के साथ रोक लगा दी गई कि एआईसीटीई के प्रावधानों के तहत प्रवक्ता पद पर एम.टेक योग्यता होना जरूरी है तथा शीघ्र इस मामले में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने हेतु सरकार को विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए, लेकिन एक साल से अधिक समय बीतने के बावजूद भी सरकार इस मामले में कोई निर्णय नहीं ले पाई और न हीं कैबिनेट में भर्ती प्रक्रिया मामले में योग्यता बीटेक अथवा एमटेक निर्धारित करने संबंधी कोई बिल ला पाई। सूत्र बताते हैं कि बहुत जल्द वर्तमान में कार्यरत प्रवक्ताओं की पदोन्नति होने वाली है, ऐसे में गिनती के प्रवक्ता रह जाएंगे। नेगी ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि इतने गंभीर मामले में आज तक कोई निर्णय न लेना निवर्तमान तकनीकी शिक्षा मंत्री का बहुत बड़ा फेलियर है एवं वर्तमान तकनीकी शिक्षा मंत्री भी आज तक इस मामले में कोई समीक्षा बैठक नहीं कर पाए। मोर्चा इस मामले में शीघ्र ही शासन में दस्तक देगा द्य पत्रकार वार्ता में- हाजी असद व अतुल हांडा मौजूद रहे।

news
Share
Share