window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); देहरादून के छात्रों ने एसओएफ इंटरनेशनल ओलंपियाड में किया शानदार प्रदर्शन | T-Bharat
May 27, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

देहरादून के छात्रों ने एसओएफ इंटरनेशनल ओलंपियाड में किया शानदार प्रदर्शन

देहरादून,। शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन करते हुए देहरादून के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) परीक्षाओं 2025-26 में बेहतरीन सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। इस वर्ष आयोजित एसओएफ ओलंपियाड में 72 देशों के लाखों छात्रों ने भाग लिया, जिनमें देहरादून के 30 हजार से अधिक छात्र शामिल थे।
प्रमुख प्रदर्शन करने वाले छात्रों में हैप्पी होम मॉन्टेसरी स्कूल की कक्षा 1 की छात्रा मान्या ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड (आईईओ) में इंटरनेशनल रैंक 1 प्राप्त की और उन्हें गोल्ड मेडल तथा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी हाई स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा साइमा अकरम ने इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड (आईजीकेओ) में इंटरनेशनल रैंक 1 प्राप्त की और उन्हें गोल्ड मेडल तथा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा दून इंटरनेशनल स्कूल (जूनियर विंग) की कक्षा 4 की छात्रा शनाया सिंह ने इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड (आईएसएसओ) में इंटरनेशनल रैंक 2 प्राप्त की। उन्हें सिल्वर मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक महाबीर सिंह ने कहा, “एसओएफ ओलंपियाड 2025-26 विद्यार्थियों को उत्कृष्टता हासिल करने और तार्किक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित कर रहा है।  छात्रों का विभिन्न ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन उनकी मेहनत, लगन और स्कूलों द्वारा दी गई मजबूत शैक्षणिक नींव को दर्शाता है। हम छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को उनकी निरंतर प्रतिबद्धता के लिए बधाई देते हैं।”
साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) एक शैक्षणिक संस्था है, जो स्कूल विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने और अकादमिक प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने का कार्य करती है। एसओएफ द्वारा इंटरनेशनल कंप्यूटर सइंस ओलंपियाड, इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड, इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड, इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड, इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड, इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड, इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड और इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड जैसी परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। ये परीक्षाएं छात्रों को अपनी अवधारणात्मक समझ, विश्लेषण क्षमता और समस्या समाधान कौशल को वैश्विक स्तर पर परखने का अवसर प्रदान करती हैं।

news
Share
Share