window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); पपी के साथ उर्वशी ने शेयर की तस्वीर | T-Bharat
February 12, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

पपी के साथ उर्वशी ने शेयर की तस्वीर


फिल्म ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने पेट डॉग के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। वहीं, ऐक्ट्रेस के फैंस अनुमान लगाना शुरू कर देते हैं कि उनको यह गिफ्ट उनके एक्स बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने दिया है। बता दें कि कुछ समय पहले हार्दिक पांड्या ने भी अपने पेट डॉग के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की थी।
बताते चलें कि कुछ समय पहले उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर सभी से कहा था कि उनके और हार्दिक पांड्या के साथ लिंकअप की अफवाहों को बंद कर दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि सभी मीडिया चैनलों से रिच्ेस्ट करती हूं कि ऐसे विडियो चलाना बंद करें। मेरा भी परिवार है और मुझे जवाब देना पड़ता है और यह सब मेरे लिए समस्या खड़ी करता है।
2018 में उर्वशी रौतेला और हार्दिक पांड्या ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जब दोनों को एक पार्टी से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के पोस्ट पर कॉमेंट्स किए। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शाद के हालिया स्टेटमेंट के बाद लगता है कि उर्वशी रौतेला और हार्दिक पांड्या एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।

news
Share
Share