window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); बुद्ध पूर्णिमा के स्नान पर हरकी पैड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ | T-Bharat
September 19, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

बुद्ध पूर्णिमा के स्नान पर हरकी पैड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हरिद्वार । बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से ही हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पूरे मेला क्षेत्र को आठ जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी गंगा घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही बीडीएस, डॉग स्कॉयड और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का अवतरण हुआ था, आज ही के दिन उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ था और आज ही के दिन उनका निर्वाण भी हुआ है। इस दिन गंगा स्नान का भी खास महत्व बताया जाता है। आज के दिन गंगा स्नान, दान, और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन विशेष फलदायी होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी ने बताया कि जो आज के दिन गंगा स्नान करने से पूरे वैशाख मास में रोजाना स्नान करने के बराबर फल प्राप्त होता है।
आज के दिन चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में होते हैं, इसलिए आज का दिन विशेष पुण्यदाई माना जाता है। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन खीर और सोने का दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से पितरों को शांति मिलती है और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बुद्ध पूर्णिमा स्नान से एक दिन पहले ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं का आना शुरू गया। सुबह से ही हर की पौड़ी समेत सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मान्यता है कि गंगा स्नान करने से मां गंगा अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
यही कारण है कि देश के अलग अलग राज्यों से आए श्रद्धालु गंगा स्नान स्नान कर मोक्ष की कामना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए खास इंतजाम किए हैं। जाम से बचने के लिए ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है। इसके साथ ही सभी दिशाओं से हरिद्वार में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग भी निर्धारित की गई है। हालांकि आज सुबह से हाईवे पर जाम नजर आ रहा है।

news
Share
Share