देहरादून,। किफायती फूड डिलीवरी ऐप ‘टोइंग’ ने आज देहरादून में अपने लॉन्च की घोषणा की। पिछले 7$ महीनों में, टोइंग ने अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए भारत के 35 शहरों में अपनी मौजूदगी दर्ज की है और यह अपने ऐप पर खाने-पीने की सभी चीजों पर सबसे कम कीमत की गारंटी देता है, जो रेस्टोरेंट के टेबल मेन्यू की कीमत के बराबर या उससे कम होती है। इसके अलावा, टोइंग पर किए गए किसी भी ऑर्डर पर न तो पैकेजिंग चार्ज लिया जाता है और न ही कोई प्लेटफॉर्म फीस। इससे टोइंग बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती फूड डिलीवरी ऐप बन जाता है। यूजर्स इस ऐप पर बिरयानी, बर्गर और बाउल जैसे कई तरह के व्यंजन 99 रुपये से कम में ऑर्डर कर सकते हैं।
टोइंग, जिसे 2025 की दूसरी छमाही में पहली बार पुणे में लॉन्च किया गया था, अब आगरा, वडोदरा, गुवाहाटी, नासिक, नागपुर, पटना, औरंगाबाद, भोपाल, दिल्ली, मेरठ, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, चंडीगढ़, अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, इंदौर, भुवनेश्वर, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, लुधियाना, कोयंबटूर, विशाखापट्टनम, सूरत, मंगलुरू और राजकोट में भी लाइव है। देहरादून में, टोइंग ने शहर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट्स के साथ शुरुआत की है, जो पहले से ही इस प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड हैं। टोइंग का किफायती और आसान प्राइसिंग मॉडल पहली बार नौकरी करने वालों और कॉलेज के छात्रों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है, जिससे इसका विस्तार नए शहरों में तेजी से हो रहा है। ऐप पर देहरादून के लोकप्रिय रेस्टोरेंट जैसे वॉक इन वुड्स, नैनीज़ बेकरी, कालसांग फ्रेंड्स कॉर्नर, पंजाबी ढाबा, आंगन रेस्टोरेंट एंड बार, बर्गर किंग, बर्गर सिंह (बिग पंजाबी बर्गर्स), सबवे, बेकिंगो, बिक्कगाने बिरयानी, रोमिनस पिज्जा एंड बर्गर, बर्ग्रिल-द विन विन बर्गर, कैप्टन सैम्स पिज्जा, आईजीपी केक्स, खड़क सिंह दा ढाबा, निक बेकर्स, नजीर फूड्स, एनबीसी-नथिंग बिफोर कॉफी, और द वॉफल कंपनी शामिल है, जहां उत्तर भारतीय व्यंजन, दक्षिण भारतीय खाना, चाइनीज़, बिरयानी, डेज़र्ट्स और फास्ट-फूड जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर, टैकोस और मोमोज सहित कई तरह के खाने के विकल्प उपलब्ध हैं। इस विस्तार पर बोलते हुए, टोइंग के चीफ बिजनेस ऑफिसर सिद्धार्थ भाकू ने कहा, “ देहरादून में टोइंग का लॉन्च हमारे मजबूत वैल्यू प्रपोजिशन और युवाओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। देहरादून में जेन जी और कालेज छात्रों की बड़ी संख्या है, इसलिए यह टोइंग के लिए एक आदर्श बाजार है।”
Her khabar sach ke sath

More Stories
प्रवीर कुमार श्रीवास्तव ने एमजीएल के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला
सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम का औचक निरीक्षण; पुराने विलेख पत्र रजिस्टर जब्त
ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी जरूरीः मुख्य सचिव