देहरादून,। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के छात्रों ने शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ’साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन’ (एस ओ एफ) ओलंपियाड में छात्रों ने विभिन्न विषयों में गोल्ड मेडल प्राप्त किए। ’इंटरनेशनल कंप्यूटर साइंस ओलंपियाड’ में कक्षा 9 के अक्षत वर्मा, श्रेयांश सिकारवार और शिश्या पंवार ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं ’इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड’ में कक्षा 7 की आराध्या भट्ट, प्रणीत सिंह गुसाईं, शारण्य रावत तथा कक्षा 9 के अंजस सिंह ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की।
’इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड’ में कक्षा 7, 8 और 9 के विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। खेलों में भी छात्रों ने अपना दम दिखाते हुए ’11वीं इंटर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप’ में कक्षा 6 के आरुष कृष्ण भट्ट और कास्वी गुणवंत ने ’स्वर्ण पदक’, तथा कक्षा 7 के अथर्व सिंह चौहान ने ’रजत पदक’जीता। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ’एडवोकेट पंकज होलकर’ एवं प्रधानाचार्य ’प्रदीप गौड़’ ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
छात्रों ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश