window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); एलन देहरादून ने सीबीएसई दसवीं कक्षा के शानदार परिणामों का जश्न मनाया | T-Bharat
April 20, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

एलन देहरादून ने सीबीएसई दसवीं कक्षा के शानदार परिणामों का जश्न मनाया

देहरादून,। एलन देहरादून ने एक बार फिर सीबीएसई  बोर्ड की दसवीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। संस्थान के सभी विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत सफलता हासिल करते हुए शानदार अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने का जश्न यहां धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर इंस्टीट्यूट की ओर से केक कटिंग की गई तो वहीं ढोल की थाप पर छात्र भी जमकर झूमे। एलन के स्थापना के 38वें वर्ष के उपलक्ष्य में इस सफलता का जश्न शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित एलन देहरादून कैंपस में मनाया गया। इस अवसर पर फैकल्टी और विद्यार्थियों ने एक साथ मिलकर केक काटकर अपनी खुशी जाहिर की और इस उपलब्धि को साझा किया।
इस अवसर पर सेंटर हेड  विनय माकिन ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा,यह शानदार परिणाम हमारे विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत और हमारी फैकल्टी द्वारा प्रदान किए गए मजबूत मार्गदर्शन का परिणाम है। मैं सभी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं और हमारी टीम की सराहना करता हूं, जिन्होंने छात्रों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने ये भी कहा कि यह परिणाम एलन देहरादून की अकादमिक उत्कृष्टता, अनुशासित तैयारी और छात्र-केंद्रित मार्गदर्शन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।एलन देहरादून इस सफलता का श्रेय अपनी सुव्यवस्थित शैक्षणिक योजना, नियमित मूल्यांकन, डाउट सॉल्विंग सेशंस और पूरे वर्ष छात्रों को प्रदान की गई सतत प्रेरणा को देता है, जिससे हर छात्र आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ आगे बढ़ सका।
टॉपर्स में हर्षा अरिप्रसाथ (500/500), रुद्राक्ष रावत (497/500), ईशान लखेड़ा (493/500), अनमोल बर्तवाल (493/500),
नव्या सिंह (493/500), दिव्यन सिंह (492/500), स्वास्तिका पटेल (492/500), अंशिका यादव (490/500), चैतन्य देवराड़ी (489/500), सुकृति कंसल (488/500), अदिति सिंह (488/500), श्रेयाशी गरैन (487/500), सोनाक्षी अरोड़ा (487/500), प्रिशा मिश्रा (486/500) और शिवांगी सैनी (486/500) अंक हासिल किए।

news
Share
Share