window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); अंतारा देहरादून के वरिष्ठ दंपति 16,000 किमी की ड्राइव पर लंदन के लिए रवाना | T-Bharat
April 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

अंतारा देहरादून के वरिष्ठ दंपति 16,000 किमी की ड्राइव पर लंदन के लिए रवाना

देहरादून,। देहरादून के पुरुकुल क्षेत्र में स्थित अंतारा सीनियर लिविंग कम्युनिटी ने आज अपने दो निवासियों राजेंद्र कुमार सिंगल (62) और संगीता सिंगल (61) को भारत से यूनाइटेड किंगडम तक की 16,000 किमी लंबी ओवरलैंड यात्रा के लिए रवाना किया। यह यात्रा अंतारा में विकसित किए जा रहे सशक्त और सक्रिय वृद्धावस्था के भाव का प्रतीक है। सिंगल दंपति अब गोरखपुर के लिए ड्राइव करेंगे जो ‘रोड टू लंदन’ अभियान का भारत में आधिकारिक प्रारंभ बिंदु है, जिसे एडवेंचर्स ओवरलैंड द्वारा आयोजित किया गया है कृ और इसके बाद 65 दिनों की अपनी यात्रा में 20 देशों के 40 शहरों से गुजरेंगे, जिनमें चीन, कजाकिस्तान, उजबेकिस्तान, तुर्की और यूरोप के कुछ हिस्से शामिल हैं।
हालांकि आधिकारिक काफिला, जिसमें आठ अन्य भाग लेने वाली कारें शामिल हैं, 13 अप्रैल को रवाना होगा, लेकिन दंपति को आज सुबह उनके अपने आवासीय समुदाय अंतारा देहरादून में औपचारिक झंडी दिखाकर विदाई दी गई कृ जहां उनके मित्रों, सह-निवासियों और अंतारा टीम ने उत्साहपूर्वक उन्हें विदा किया। राजेंद्र कुमार सिंगल, जो नई दिल्ली और मुंबई में बड़े स्तर पर प्रैक्टिस करने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, के लिए यह यात्रा एक लंबे समय से अधूरे पड़े सपने को फिर से जीने का अवसर है। उन्होंने कहा, “60 के बाद जीवन का अंत नहीं होता, अंतारा ने मुझे यह समझाया कि यह एक नई शुरुआत हो सकती है। हमने वही किया जो हर मेहनती परिवार करता है कृ सालों तक काम किया, परिवार को संभाला और अपने सपनों को टालते रहे। लेकिन अंतारा में रहकर, जहां लोग लेह तक साइकिल चलाते हैं और कविताएं लिखते हैं, मुझे लगा कि अगर वे अपने सपनों का पीछा कर सकते हैं, तो मैं भी कर सकता हूं।”
यात्रा से पहले के महीनों में, दंपति ने अंतारा की इन-हाउस क्लिनिकल टीम के साथ विस्तृत स्वास्थ्य जांच कराई, जिसमें ऐसे डॉक्टर शामिल थे जो उनकी मेडिकल हिस्ट्री से भली-भांति परिचित थे। इससे इस कठिन सेल्फ-ड्राइव यात्रा की तैयारी आसान हो गई। अंतारा टीम ने लंबी दूरी की यात्रा के लिए आवश्यक सावधानियों की सलाह भी दी और यह सुनिश्चित किया कि दंपति अपने साथ सभी जरूरी दवाइयां और प्रिस्क्रिप्शन अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के अनुसार लेकर चलें कृ वे छोटी-छोटी बातें जो बेहद महत्वपूर्ण होती हैं।
लगातार 8-10 घंटे ड्राइव करने की क्षमता विकसित करने के लिए सिंगल दंपति ने अपने योग अभ्यास को और मजबूत किया, ताकि कमर पर तनाव से बचा जा सके। सिंगल, जो शाकाहारी हैं, ने अभियान टीम के मार्गदर्शन में अपनी यात्रा के लिए विशेष आहार योजना भी तैयार की है। संगीता सिंगल ने कहा, “अंतारा का सहयोग हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है कृ हमारे घर की देखभाल सुनिश्चित करने से लेकर, अन्य निवासियों द्वारा अपने अंतरराष्ट्रीय संपर्कों के माध्यम से रास्ते में मदद का भरोसा देने तक; अंतारा जैसा समुदाय और सहयोग बहुत कम जगहों पर देखने को मिलता है।” अंतारा सीनियर केयर के सीईओ राजित मेहता ने कहा, “संगीता और राजेंद्र आज के भारत में वृद्धावस्था के नए स्वरूप का उदाहरण हैं सशक्त, साहसी और उद्देश्यपूर्ण जीवन का चरण। उनकी यह यात्रा 60 के बाद के जीवन से जुड़े पुराने विचारों को चुनौती देती है। उनकी कार पर लगा झंडा सशक्त वृद्धावस्था का प्रतीक है। हमें गर्व है कि अंतारा ने वह समुदाय, सहयोग और आत्मविश्वास देने में भूमिका निभाई, जिसने इस यात्रा को संभव बनाया। हमें गर्व है कि हम उनके साथ हैं, जब वे इस संदेश को दुनिया भर में लेकर जा रहे हैं।”

news
Share
Share