देहरादून,। भारत के अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंक, एचडीएफसी बैंक ने स्माइल फाउंडेशन के सहयोग से अपने सीएसआर कार्यक्रम परिवर्तन के तहत उत्तर प्रदेश के बरेली में अपने परिवर्तन स्किलिंग सेंटर को शुरू करने की घोषणा की है।
यह स्किलिंग सेंटर 30 महीनों की अवधि में वंचित समुदायों के 850 युवाओं को ट्रेनिंग देगा, जिसमें बैंकिंग, वित्तीय सेवाएँ और बीमा (बीएफएसआई) और रिटेल सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस पहल को स्माइल फाउंडेशन के स्किलिंग और रोजगार क्षमता कार्यक्रम के तहत लागू किया जाएगा। इस कार्यक्रम को आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े समुदायों के युवाओं के लिए ट्रेनिंग से लेकर स्थायी रोजगार तक पहुँचने के व्यवस्थित रास्ते बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
उत्तर प्रदेश भारत की सबसे बड़ी युवा आबादी वाले राज्यों में से एक है, जहां 18 से 30 साल के ग्रेजुएट और स्कूल छोड़ने वाले युवाओं का एक बड़ा हिस्सा कौशल-आधारित रोजगार की तलाश में है। यह केंद्र प्रशिक्षण को उद्योग की जरूरतों के हिसाब से ढालकर, आकांक्षा और अवसर के बीच के अंतर को दूर करता है। यह युवाओं को औपचारिक क्षेत्र की भूमिकाओं के लिए तैयार करता है, जिससे उन्हें बड़े शहरों (मेट्रो सिटी) में पलायन करने की ज़रूरत कम हो जाती है।
एक व्यवस्थित, बहु-वर्षीय सुविधा के रूप में परिकल्पित, इस केंद्र का प्रबंधन शुरू से अंत तक स्माइल फाउंडेशन ने किया। इसमें प्रशिक्षण देना, संचालन और नौकरी मिलने के बाद की निगरानी (पोस्ट-प्लेसमेंट ट्रैकिंग) शामिल होगी। इस मॉडल को प्रशिक्षण की गुणवत्ता में एकरूपता सुनिश्चित करने और कौशल विकास तथा रोजगार के परिणामों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Her khabar sach ke sath

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश