window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); होंडा मानेसर हाफ मैराथन रन फॉर रोड सेफ्टी के चौथे संस्करण का समापन | T-Bharat
March 9, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

होंडा मानेसर हाफ मैराथन रन फॉर रोड सेफ्टी के चौथे संस्करण का समापन

देहरादून,। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने होंडा मानेसर हाफ मैराथन 2026 रन फॉर रोड सेफ्टी के चौथे संस्करण का सफलतापूर्वक समापन किया। आईएमटी मानेसर स्थित एचएमएसआई के ग्लोबल रिसोर्स फैक्ट्री से इस आयोजन को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया। इस वर्ष का आयोजन खास रहा क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के साथ आयोजित हुआ, जिसमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण की भावना का भी उत्सव मनाया गया। चौथे संस्करण को शानदार प्रतिक्रिया मिली, जिसमें 6000 से अधिक प्रतिभागियों ने इस उद्देश्य का समर्थन करते हुए हिस्सा लिया। मैराथन में सभी स्तर के धावकों के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियां रखी गईं 5 किमी फन रन, 10 किमी रन और 21.1 किमी हाफ मैराथन।

news
Share
Share