window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); संदिग्ध परिस्थितियों में कारोबारी की कनपटी पर लगी गोली, मौके से अवैध पिस्टल बरामद | T-Bharat
February 20, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

संदिग्ध परिस्थितियों में कारोबारी की कनपटी पर लगी गोली, मौके से अवैध पिस्टल बरामद

उधमसिंहनगर,। जिला मुख्यालय रुद्रपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में युवा कारोबारी की कनपटी पर गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यापारी को तत्काल पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया, लेकिन व्यापारी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल बरामद की है। मामले की गहन जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक आदर्श कॉलोनी निवासी स्वर्गीय अनिल चावला के बेटे ध्रुव चावला उम्र 25 साल की सिविल लाइन में शू विला” नाम से जूतों की दुकान है, जिसे वो अपने पार्टनर हरजिंदर के साथ संचालित करते हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात धू्रव ने अपनी मां से फोन पर बातचीत की थी और जल्द घर लौटने की बात कही थी। जब काफी रात तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई।ध्रूव की मां ने उनके पार्टनर हरजिंदर को दुकान पर जाकर देखने के लिए कहा, जब हरजिंदर दुकान पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। ध्रूव दुकान के भीतर खून से लथपथ बेसुध अवस्था में पड़े थे और उनकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल धू्रव को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया. हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें एम्स रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
सीओ सिटी प्रशांत कुमार भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंप्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जिससे मामले ने और अधिक रहस्य का रूप ले लिया है। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस सभी एगल से मामले की जांच कर रही है। ये आत्महत्या, हादसा या फिर आपराधिक साजिश पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेंगी।
पुलिस ने बताया कि आसपास के दुकानदारों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल शहर में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और कारोबारी वर्ग में दहशत का माहौल है। दी कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। मौके से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है, जिसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

news
Share
Share