window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, बुरी तरह किया घायल | T-Bharat
March 15, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, बुरी तरह किया घायल

पौड़ी,। पौड़ी में पाबौ के रतकोटी गांव में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। गुलदार के हमले में महिला के दोनो कंधों पर घाव के निशान बने हैं। महिला को पाबौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, नागदेव रेंज के रतकोटी गांव में गुलदार ने घास लेने गई सोबती देवी (54) पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। रेंजर दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाॅ. पंकज सिंह ने बताया कि महिला के दोनो कंधों पर घाव के निशान हैं। महिला के कंधे पर दर्द होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

news
Share
Share