देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व नई फसल के आगमन, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्वों एवं त्यौहारों को परस्पर सहयोग एवं आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश