window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); टॉपरैंकर्स-लीगल एज की गीताली गुप्ता ने क्लैट 2026 में एयर 1 हासिल किया | T-Bharat
March 18, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

टॉपरैंकर्स-लीगल एज की गीताली गुप्ता ने क्लैट 2026 में एयर 1 हासिल किया

 

 

देहरादून,। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट 2026) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। देश के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में एक बार फिर भोपाल मुख्यालय वाले संस्थान टॉपर्सरैंकर्स- लीगल एज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जारी परिणामों के अनुसार, अखिल भारतीय स्तर पर शीर्ष तीन स्थानों (ऑल इंडिया रैंक 1, 2, एण्ड 3) पर इसी संस्थान के छात्रों ने जगह बनाई है।
यह पिछले 6 वर्षों में चैथा अवसर है जब इस संस्थान के छात्रों ने शीर्ष तीनों रैंक हासिल की हैं। संस्थान द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, टॉप 10 में उनके 7 छात्र और टॉप 100 में 51 छात्र शामिल हैं, जो इस परीक्षा में संस्थान की मजबूत पकड़ को दर्शाता है।
केवल लीगल एज से मिली मार्गदर्शन – एयर 1 गीताली राजस्थान के श्रीगंगानगर की रहने वाली गीताली गुप्ता ने एयर 1 हासिल की है। अपनी सफलता पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए गीताली ने कहा, मेरे माता-पिता ने मुझे बचपन से अनुशासन सिखाया, और लीगल एज के वॉरियर्स गोल्ड बैच ने उस अनुशासन को सही दिशा दी। मैंने अपनी तैयारी के दौरान निरंतरता पर सबसे अधिक जोर दिया। उन्होंने कोचिंग की भूमिका पर स्पष्ट करते हुए कहा, मैं केवल लीगल एज के क्लासरूम प्रोग्राम की छात्रा रही हूँ। लीगल एज के मेंटर्स ने मेरी कमियों को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह सफलता मेरे माता-पिता के त्याग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

news
Share
Share