देहरादून,। रविवार को प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के शासकीय आवास में अधीनस्थ रेशम कार्मिक सेवा संघ, उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने समूह ‘ग’ के फील्ड स्तरीय तकनीकी सेवा संवर्गीय पदों, प्रदर्शक (रेशम) एवं निरीक्षक (रेशम) पर सेवारत कार्मिकों की मांगों के सम्बंध में मंत्री से वार्ता की। कैबिनेट मंत्री ने इस पर उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्यवाही की जाऐगी। इस दौरान भाजपा नेता अजीत चैधरी, संघ के अध्यक्ष अमित शेखर नेगी, महामंत्री अभिषेक, सचिव मनीष सती, अनिल डोभाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

More Stories
15 से 20 जून तक देहरादून में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और शिविरों का आयोजन
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया
अकुम्स ने ‘कमाई-पढ़ाई योजना’ की शुरुआत की, युवाओं को पढ़ाई के साथ कमाई का दे रहा अवसर