अल्मोड़ा,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयपुर तोक धनखल द्वाराहाट पहुंचकर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री तथा नैनीताल सांसद अजय भट्ट के भाई स्व. राम दत्त के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की, कि दिवंगत आत्मा को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट करते हुए कहा कि उनसे उनका व्यक्तिगत लगाव था। मुख्यमंत्री ने कहा, “जब भी उनसे मिलना होता था, वे बड़े आत्मीय भाव से मिलते थे। उनके देहावसान का समाचार सुनकर मन अत्यंत दुखी हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवार को ढांडस बंधाया तथा शोक की इस घड़ी में परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
Her khabar sach ke sath

More Stories
मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में जागरूकता बढ़ाई
गैस सिलेंडर कि कालाबाजारी ना होः स्पीकर ऋतु खण्डूड़ी
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष ने आईआईटी रुड़की की पम्प्ड स्टोरेज जलविद्युत पर रिपोर्ट जारी की