देहरादून,। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड भगत सिंह कोश्यारी एवं विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने शिष्टाचार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, पीसीसीएफ डॉ. समीर सिन्हा सहित वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारीगण मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने राज्यपाल से की भेंट

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश