window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); अयोध्या पर Supreme Court का सबसे बड़ा फैसला आज आएगा | T-Bharat
March 18, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

अयोध्या पर Supreme Court का सबसे बड़ा फैसला आज आएगा

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट 70 साल से कानूनी लड़ाई में उलझे अयोध्या राम जन्मभूमि पर मालिकाना हक के ऐतिहासिक मामले में शनिवार को फैसला सुनाएगा।प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की पीठ सुबह साढे दस बजे अपना फैसला सुनाएगी। 40 दिन की मैराथन सुनवाई के बाद 16 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था सुप्रीम कोर्ट ने राजनैतिक, धार्मिक और सामाजिक रुप से संवेदनशील इस मुकदमें की 40 दिन तक मैराथन सुनवाई करने के बाद गत 16 अक्टूबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अयोध्या मामले की सुनवाई करने वाली पांच सदस्यीय पीठ में शामिल सभी जजों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। बता दें कि प्रधान न्यायाधीश 17 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

news
Share
Share