देहरादून,। अग्रणी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक देहरादून के हाई स्कूल स्नातकों को अपने टेकबी अर्ली करियर प्रोग्राम में शामिल करने और उन्हें प्रौद्योगिकी उद्योग में करियर बनाने का अवसर देने की योजना बना रही है।
टेक बी हाई स्कूल स्नातकों के लिए डिज़ाइन की गई एक परिवर्तनकारी पहल है। यह एक अनूठा ’सीखते हुए कमाएँ’ मॉडल है जो व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण को उच्च शिक्षा के साथ जोड़ता है। यह कार्यक्रम छात्रों को उद्योग से संबंधित कौशल सिखाता है और उन्हें शैक्षणिक उन्नति के लिए सक्षम बनाता है, जिससे प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की नींव रखी जा सके। एचसीएल टेक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुब्बारामन बी ने कहा, “ टेक बी कौशल विकास पहल से कहीं बढ़कर है। यह महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए तकनीक के क्षेत्र में सार्थक करियर बनाने का एक मंच है।“ “बीआईटीएस पिलानी, आईआईटी गुवाहाटी, शास्त्र विश्वविद्यालय, एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन, कोट्टायम और आईआईएम सिरमौर जैसे संस्थानों के साथ रणनीतिक साझेदारी प्रशिक्षुओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने, एक से दूसरे स्थान पर जाने का खर्च घटाने और वित्तीय आजादी बढ़ाने का मौका देती है।”
Her khabar sach ke sath

More Stories
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल रिकॉर्ड अनिवार्य
नरेंद्रनगर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा नवनिर्वाचित बोर्डः उनियाल
देहरादून जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित