window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); Maruti की यह कार दे रही 28.4 Kmpl का माइलेज | T-Bharat
June 21, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

Maruti की यह कार दे रही 28.4 Kmpl का माइलेज

NEW DELHI। अगर आप अपने लिए कोई कॉम्पैक्ट सेडान खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको भारतीय बाजार में मौजूद लोकप्रिय सेडान Maruti Suzuki Dzire के बारे में बता रहे हैं। इस फेस्टिव सीजन पर Dzire को खरीदना काफी ज्यादा किफायती साबित हो सकता है। यह भारतीय बाजार में मौजूद सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में से एक है। यहां हम आपको Dzire के बारे में बताने के साथ-साथ इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में भी बता रहे हैं।

ऑफर और कीमत

ऑफर की बात की जाए तो Maruti Suzuki Dzire के पेट्रोल वेरिएंट की खरीद पर 30,000 रुपये साथ में 5 साल की वारंटी का कंज्यूमर ऑफर, 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर दिया जा रहा है। कुल मिलाकर मारुति सुजुकी डिजायर के पेट्रोल वेरिएंट पर 55 हजार रुपये तक सेविंग कर सकते हैं। वहीं Maruti Suzuki Dzire के डीजल वेरिएंट पर 35,000 रुपये साथ में 5 साल की वारंटी का कंज्यूमर ऑफर, 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर दिया जा रहा है। कुल मिलाकर मारुति सुजुकी डिजायर के डीजल वेरिएंट पर 83,900 रुपये की सेविंग कर सकते हैं। कीमत की बात की जाए तो Maruti Suzuki Dzire की कीमत 5,82,613 से 9,52,622 रुपये तक (दिल्ली एक्स शोरूम) है।

news
Share
Share