window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); 83 की लंदन में शूटिंग खत्म, Ranveer Singh ने इस अंदाज में कहा- चीयर्स | T-Bharat
February 11, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

83 की लंदन में शूटिंग खत्म, Ranveer Singh ने इस अंदाज में कहा- चीयर्स

नई दिल्ली,। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्म 83 की शूटिंग के लिए लंदन में हैं और अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। रणवीर सिंह ने खास तरीके से शूटिंग खत्म होने का ऐलान किया और एक वीडियो पोस्ट किया। रणवीर सिंह ने 83 की लंदन में शूटिंग खत्म होने को लेकर चियर्स करते हुए वीडियो शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा- शेड्यूल खत्म हुआ। चियर्स।

 

 

इस वीडियो में दिख रहा है कि रणवीर सिंह के हाथ में एक ड्रिंक का ग्लास हैं और उसके साथ चियर्स कर रहे हैं। हालांकि वीडियो में कोई ऑडियो नहीं है। बता दें कि रणवीर लंबे समय से लंदन में थे और उनके साथ कई बार उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी दिखाई दी थीं। इस बार कपल के फैंस के साथ मस्ती करते हुए वीडियो भी सामने आए थे।

 

 

 

वहीं रणवीर सिंह की भी लंदन से कई तस्वीरें आई थीं, जिसमें सन बाथ की फोटो भी शामिल है। वैसे आपको बता दें कि फिल्म 83 1983 वर्ल्ड कप पर बन रही है और इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं दीपिका फिल्म में कपिल देव की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। वहीं रणवीर और दीपिका की शादी के बाद दोनों पहली बार एक साथ नजर आएंगे और पति-पत्नी का ही किरदार निभाएंगे।

 

 

अगर दीपिका पादुकोण की बात करें तो उन्होंने मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही छपाक फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वह एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभा रही है। विक्रांत मैसी, दीपिका के पति के रोल में दिखेंगे। दोनों फिल्में जल्द ही रिलीज होने जा रही है।

news
Share
Share