देहरादून,। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रूद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को तत्परता के साथ पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने आज के दौरे पर स्टेडियम में तैयार हो रहे वेलॉड्रम साइक्लिंग ट्रैक और बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण कर इनके निर्माण कार्य को तय समयसीमा में पुख्ता रूप से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने स्टेडियम की दर्शक दीर्घा के शेड और दर्शकों के लिए इंतज़ामों को देखा और कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों को इनमें किसी प्रकार की कोताही ना बरतने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हमारे प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि हम राष्ट्रीय खेलों के सभी 34 खेल के साथ साथ 38 खेल अपने राज्य में ही करवा रहे हैं और इसके लिए एक बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।
मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश